हम राजनीति में सेवा भाव के साथ आए हैं
किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2017 में भारतीय जनता पार्टी को इतना प्रचंड बहुमत मिलेगा। लोग कहते थे कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 150 सीटों के आस-पास सिमटकर रह जाएगी। लेकिन जब भी प्रेस के लोग अमित शाह से पूछते थे कि उत्तर प्रदेश 325 से अधिक सीटें मिलीं। हमें जो महती जिम्मेदारी दी गयी है, यह केवल पद नहीं है, यह एक कर्तव्य है, दायित्व है। हमें अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी और आदरणीय अमित शाह जी का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा। यह मुख्यमंत्री का पद हमारे लिए केवल एक पद नहीं है। यह पद अधिकारों की धौंस दिखाने के लिए नहीं, जनता की सेवा करने के लिए है। उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सेवा करने का हमें जो कर्तव्य मिला है, उससे हम कभी पीछे हटने वाले नहीं हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अमित शाह जी ने, भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने हमें जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए हम हृदय की गहराइयों से उनका आभार प्रकट करते हैं। इसके साथ ही मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं और कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी को इतना बड़ा प्रचंड बहुमत दिलाया है।
हमें आज आप सभी से कुछ बातें कहनी हैं। जिस तरह से केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास' के मूल मंत्र पर चल रही है, ठीक उसी तरह उत्तर प्रदेश की सरकार भी 'सबका साथ, सबका विकास' के मूल मंत्र पर चलेगी। किसी के साथ, किसी भी आधार पर कोई भी भेदभाव नहीं होगा। जाति, भाषा, धर्म, मजहब, पंथ के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा । हम सबको साथ लेकर चलेंगे। हम राजनीति में सेवा भाव के साथ आए हैं। हम आपसे कहना चाहते हैं कि विकास सबका होगा लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं होगा । हमने इस बात को तय किया है कि जो चुनौती हमारे सामने है, हम इस चुनौती का सामना बहुत आसानी से करेंगे क्योंकि हमारे मार्ग दर्शक के रूप में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी है । हमारे सामने संगठन का एक मजबूत आधार है जो शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगा। हमारे प्रधानमंत्री जी की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के सबसे आखिरी व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। और उसको पहुंचाने के लिए हम कृत संकल्पित हैं। एक बड़ी योजना के साथ हम उत्तर प्रदेश में कार्य प्रारम्भ करने वाले हैं। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश का कोई भी व्यक्ति अब खुद को उपेक्षित महसूस नहीं करेगा। एक बड़ी जिम्मेदारी जो मुझे दी गयी है, उसको निभाना हमारे लिए बड़ी चुनौती है। इसलिए हो सकता है कि मैं अब गोरखपुर और आस-पास के जिलों में उतना समय नहीं दे सकूं, जितना पहले देता था । मैं कहना चाहता हूं कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को विकास की जो राह दिखाई है, आने वाले समय में वह वास्तविकता में परिवर्तित होगी। यहां की चीनी विधानसभा चुनाव भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी तो उनका कहना होता था कि हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। और जब विधानसभा चुनाव का नतीजा आया तो भारतीय जनता पार्टी को
मिलों के जीर्णोद्धार के लिए गांव, गरीब, किसान, बेरोजगार, नौजवान, छात्र- छात्राओं
की समस्याओं के निस्तारण के लिए हम कृत संकल्पित हैं और पूरी दिन-रात कार्य करेंगे।
हम चाहते हैं कि के साथ निदान के लिए यहां से नौजवानों का पलायन रुके, नौजवानों को
उनके जिले में ही रोजगार मिले। हम इस दिशा में काम करेंगे। मुझे आप सभी को यह बताते
हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि लोगों की समस्याओं के हल के लिए सरकार निरंतर कार्य
कर रही है।
विधानसभा चुनाव
से पहले हमने अपने चुनावी संकल्प पत्र में जनता से जो वादे किए हैं, उनका अक्षरशः पालन
करेंगे। जनता से किए हुए हर वादे को हम पूरा करेंगे। हम उत्तर प्रदेश को देश
का सर्वोत्तम प्रदेश
बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। हम उत्तर प्रदेश में चारों तरफ विकास के काम करेंगे। किसी
भी क्षेत्र की अनदेखी नहीं होने देंगे। इसमें आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद चाहिए। इसलिए
मैं आज आप सभी के बीच उपस्थित हुआ हूं। हमें उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बहुत सारे
कार्य करने हैं। हमें प्रदेश में विकास की गंगा बहानी है। सरकार का स्वरूप कैसा होना
चाहिए, सरकार की मंशा क्या होनी चाहिए, सरकार की जनता के प्रति क्या जिम्मेदारी होती
है, हमें यह सभी बातें अच्छी तरह पता है। हम उत्तर प्रदेश में एक ऐसी जनभागीदारी वाली
सरकार चलाएंगे, जिसका लक्ष्य विकास होगा और जिसके केंद्र में गांव, गरीब, किसान, नौजवान
होंगे। भारतीय जनता पार्टी की यह सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होगी। हम जनता की समस्याओं
तक पहुंचने के लिए सीधे जनता से संवाद स्थापित करेंगे। हम उत्तर प्रदेश में भय, भूख
और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे। हमारी सरकार का शासन जनता के प्रति पूरी तरह संवेदनशील
होगा। हम उत्तर प्रदेश से गुंडाराज को समाप्त करेंगे। अराजकता के लिए व्यवस्था में
कोई स्थान नहीं होगा। हमने मूल्यों और आदर्शों के लिए लंबा संघर्ष किया है । हमने गोरखपुर
को उस माफियागीरी और अराजकता से उबारा है, जिसके लिए वह वर्षों तक बदनाम रहा है। इसी
तरह हम उत्तर प्रदेश को भी गुंडागीरी, माफियागीरी और अराजकता से मुक्त कराएंगे। प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी जी ने हमें आश्वासन दिया है कि वह उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने
में राज्य सरकार को हर संभव मदद देंगे। केंद्र में मोदी जी की सरकार बनने के बाद, प्रदेश
की पूर्ववर्ती सरकार के असहयोग के बावजूद पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकास के अनेक काम
हुए हैं। अब हमें पूरे उत्तर प्रदेश में विकास कार्य करने हैं, जिससे कि लोगों को सभी
मूलभूत सुविधाएं मिल सकें और उनके चेहरों पर खुशहाली दिखे।
हम आप सभी लोगों से कहना चाहते हैं कि आप उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने में भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित करने में हमारा सहयोग कीजिए। हम उत्तर प्रदेश के हर नागरिक को सुरक्षा की गारंटी देना चाहते हैं, हम हर नागरिक को न्याय की गारंटी देना चाहते हैं, लेकिन यह हम अकेले नहीं कर सकते हैं। इसके लिए हमें आप सभी का सहयोग चाहिए। मैं आप लोगों के बीच का रहने वाला हूं, मैंने आपके साथ सड़कों पर उतर कर संघर्ष किया है, इसलिए मुझे लगता है कि मेरा नागरिक अभिनन्दन करने की जरूरत नहीं है। नागरिक अभिनन्दन होना चाहिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अमित शाह जी का, भाजपा के संसदीय बोर्ड का और भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का, जिन्होंने चुनाव में पार्टी को विजय दिलाई और मुझे उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सेवा करने का एक अवसर दिया है। प्रधानमंत्री जी ने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि योगी जी आप गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश से निकलकर अब पूरे उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा कीजिए। मेरे लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर है और चुनौती भी। इसमें आप सभी का सहयोग चाहिए। हमारे सामने आदर्श हैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, हमारे सामने आदर्श हैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी । हम अपने इन नेताओं के दिखाए हुए रास्ते पर चलकर उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता की पुनीत सेवा करने का काम करेंगे। आप सभी के सहयोग से विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी विजय मिली है। इसलिए हम सबको बहुत सावधान रहने की जरूरत है जिससे कि कोई उंगली न उठा सके। हमें जोश में आकर होश नहीं खोना है। किसी को भी कानून को अपने नहीं लेना है। कहीं ऐसा न होकि आपके अति उत्साह में आने से उन अराजक तत्वों को मौका मिल जाए जो देश और प्रदेश की शांति में खलल डालते रहते हैं।
हमने प्रशासन से
ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरतने को कहा है जो स्कूल-कॉलेज जाने वाली हमारी बहन-बेटियों
के साथ छेड़खानी करते हैं। इन शोहदों और मनचलों को सबक सिखाने की जरूरत है। इन अराजक
तत्वों की वजह से बहुत सारी बहन-बेटियों ने स्कूल-कॉलेज जाना बंद कर दिया है। हम अधिकारियों
से कहना
चाहते हैं कि वे
ऐसे कदम उठाएं जिससे कि किसी बहन-बेटी की पढ़ाई न रुके। हमने अपने लोक कल्याण संकल्प
पत्र में वादा किया था कि हम सत्ता में आने पर इन मनचलों और शोहदों पर कार्रवाई करेंगे।
सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय कर दिया है। हम प्रदेश की बालिकाओं और महिलाओं
को पूरी सुरक्षा देंगे। अगर किसी जिले में किसी बालिका या महिला से छेड़छाड़ की कोई
घटना होती है तो उस जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
होगी। हमें उत्तर प्रदेश में ऐसी व्यवस्था देनी है जिससे कि रात को 10 बजे भी कोई लड़की
या महिला अपने घर से बाहर सड़क पर निकले तो वह खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करे
।
पिछले दो वर्षों
में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कई बार नोटिस भेजकर उत्तर प्रदेश चल रहे अवैध
बूचड़खानों को बंद करने का निर्देश दिया है। हम अपने अधिकारियों से कहना चाहते हैं
कि बगैर लाइसेंस के जितने भी बूचड़खाने प्रदेश में चल रहे हैं, उन पर तुरंत कार्रवाई
हो। अवैध तरीके से चल रहे गंदगी फैलाने वाले और जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले
बूचड़खानों को बंद करवाने में कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। हम अपने किसान भाइयों
से कहना चाहते हैं कि हमारी सरकार उनके हितों का पूरा ध्यान रखेगी। हमने किसानों की
शत-प्रतिशत गेहूं की फसल को खरीदने का फैसला किया है । और हम उन्हें यह भी बताना चाहते
हैं कि गेहूं क्रय करने के तुरंत बाद पैसा सीधे उनके खाते में पहुंच जाएगा। अब किसान
भाइयों को अपनी फसल की कीमत के लिए इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा और न ही किसी को रिश्वत
या कमीशन देने की जरूरत होगी। हम शासन-प्रशासन में पारदर्शिता लाएंगे। उत्तर प्रदेश
के है विकास के लिए हम लोग मजबूती से काम करेंगे। हमने लोक निर्माण विभाग से कहा कि
वे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे कि 15 जून से पहले प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढामुक्त
बन जाएं। हम आप सभी को एक खुशखबरी देना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश का जो भी व्यक्ति
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएगा, प्रदेश सरकार उसे एक लाख रुपए का अनुदान देगी।
हम लखनऊ, गाजियाबाद या नोएडा में कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन बनाएंगे। हम अपने नौजवानों
से कहना चाहते हैं कि वे संरचनात्मक दिशा में काम करें। वे राष्ट्र और प्रदेश के नव
निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जन अपेक्षाओं
और उम्मीदों पर खरा उतरना है। इसके लिए आप सभी का सहयोग और सानिध्य चाहिए।

0 Comments